MP Road Accident : मध्य प्रदेश के डिंडौरी में भीषण सड़क हादसा हो गया है और इस हादसे में लगभग 14 लोगों की मौत हो चुकी है वही मिली जानकारी अनुसार 21 लोग घायल हुए है ये हादसा शाहपुरा थाना व बिछिया पुलिस चौकी क्षेत्र अंर्तगत बड़झर के घाट में पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई जिसके बाद 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

social whatsapp circle 512WhatsApp GroupJoin WhatsApp

MP Road Accident : मिली जानकारी अनुसार ये सभी लोग एक गोद भराई कार्यक्रम में शामिल होकर वापस अपने घर जा रहे तह तभी हादसा हो गया हादसे में घायलों का शाहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज चल रहा है जिसमे से कुछ लोगो की हालत गंभीर बताई जा रही है वही अभी तक हादसे की वजह सामने नही आई है |

MP Road Accident : हादसे की सुचना मिलने के बबाद पुलिस मौके पर पहुची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और बताया जा रहा है ये सभी लोग ग्रामीण देवरी गांव के हैं।

हादसे के बाद मुख्यमंत्री ने किया गहन शोक व्यक्त
MP Road Accident : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डिंडोरी जिले में हुई वाहन दुर्घटना में कई अनमोल जिंदगियों के असामयिक निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति व परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

MP Road Accident : प्राप्त जानकारी अनुसार हादसा बिछिया चौका के पास हुआ और सभी लोग पिकअप गाड़ी MP-20 GB-4146 में बैठे थे वही 14 मृतकों में नौ पुरुष और पांच महिलाएं शामिल हैं। 21 घायलों में नौ पुरुष और 12 महिलाएं शामिल हैं। दो लोगों को जबलपुर रेफर किया गया था, उनमें से एक की रास्ते में मौत हो गई।